Kamala Harris biography in hindi | कमला हैरिस की जीवनी | कमला हैरिस का जीवन परिचय
नाम - कमला हैरिस
पूरा नाम:- कमला देवी हैरिस
जन्म - 20 अक्टूबर 1964
शिक्षा - हावर्ड विश्वविद्यालय (बीए) कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय, लॉ
जन्म स्थान - ऑकलेण्ड, केलिफोर्निया, संयुक्त राज्य अमेरिका
पति - डूगल्स एम्हॉफ
पिता का नाम - डोनाल्ड हैरिस, जमैका
माता का नाम - श्यामला गोपालन हैरिस, भारत
बहिन - माया हैरिस
नागरिकता - अमेरिकी
मूल - भारतीय
राजनीतिक दल - डेमोक्रेटिक पार्टी
कमला हैरिस की चर्चा इस समय देश विदेशों मे क्यों हो रही है:-
कमला हैरिस को अमेरिका के चुनाव में डमोक्रेटिक पार्टी ने उप राष्ट्रपति का उमीदवार बनाया है। भारतीय मूल की पहली उपराष्ट्रपति उमीदवार है। अमेरिका मे भारतीय मूल की ही नही पुरे एशिया की पहली उपराष्ट्रपति पद की टिकट पाने वालीं पहली महिला है।
कमला हैरिस का प्रारम्भिक जीवन :-
कमला देवी हैरिस का जन्म 20 अक्टूबर 1964 मे ऑकलेण्ड, केलिफोर्निया, अमेरिका मे हुआ था। शुरुआती शिक्षा उन्होंने ऑकलेण्ड के एक स्कूल से प्राप्त की ओर उच्च शिक्षा के लिए वह हावर्ड यूनिवर्सिटी गई। और वहां से स्नातक की डिग्री हासिल की थी। कमला हैरिस ने अपनी कानून की पढ़ाई कैलिफोर्निया यूनिवर्सिटी से पूरी की थी। साल 2003 में कमला हैरिस सैन फ्रांसिस्को की वकील बनी थीं।
कमला हैरिस के नाना:-
कमला ने अपने एक साक्षात्कार (इंटरव्यू) में अपने बचपन की यादें साझा करते हुए बताया था, कि उनके नाना गोपालन भारत के स्वतंत्रता से पहले ब्रटिश सरकार मे स्टेनोग्राफर थे। वह भारत मे चल रहे स्वतंत्रता संग्राम से भी जुड़े हुये थे, लेकिन खुलकर नही जुड़े थे। वह नौकरी में रहते हुए जो कर सकते थे करते थे।
कमला हैरिस की माँ:-
कमला की माँ का जन्म 7 अप्रेल 1938 में हुआ था। कमला हैरिस की माँ का नाम श्यामला गोपालन हैरिस है। इनकी 2 बच्चीया है। जिनका नाम कमला हैरिस और माया हैरिस है। कमला हैरिस की माँ भारत से अमेरिका गई थी। और वहां की नागरिकता ली थी। कमला की माँ का जन्म तमिलनाडु के चैन्नई शहर में हुआ था। कमला हैरिस की माँ अमेरिका मे कैंसर शोधकर्ता थीं। उनकी माँ का 2009 में निधन हो गया था।
कमला हैरिस के पिता :-
कमला हैरिस के पिता डोनाल्ड हैरिस, जमैका मूल के है, जो इस समय स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी में पढ़ाते हैं। जब कमला हैरिस बहुत छोटी थीं, तब उनके माता-पिता का डाइवोर्स हो गया था।
कमला हैरिस की बहन:-
कमला हैरिस की बहन माया हैरिस ने भी कानून की पढ़ाई की। और आज वह अमेरिका मे वकील है।
भारतीय संस्कारों का कमला हैरिस के जीवन मे प्रभाव :-
कमला हैरिस बताती है की उनके सफलता के पीछे भारतीय संस्कारों का ही हाँथ है। वह कहती है उनके नाना, मां और मां के मायके के परिवार से उनको अच्छे और मूल्यवान संस्कार बचपन से ही मिले है। वह अमेरिका में रहते हुए चर्च और मंदिर दोनों जगह श्रद्धापूर्वक जाते हुए बढ़ी हुई है। वह धर्म और जाति से ऊपर उठकर समानता और सबके सम्मान की बात करती है, जो उन्होंने बचपन से अपनी माँ और नाना से सीखा था।
जो बाइडेन ने कमला हैरिस को उपराष्ट्रपति के पद के लिये क्यों चुना :-
अमेरिका के राष्ट्रपति पद के उमीदवार जो बाइडेन ने एक प्रेसकॉन्फ्रेंस मे बोला की मुझे 'ये बताते हुए मुझे गर्व हो रहा है कि कमला हैरिस को मैंने अपना उपराष्ट्रपति पद का उम्मीदवार चुना है।' बाइडेन ने कमला हैरिस की तारीफ करते हुये कहा वह एक बहादुर योद्धा और अमेरिका के बेहतरीन नेताओं में से एक बताया।
उन्होंने आंगे कहा, 'जब हैरिस कैलिफोर्निया मे काम करती थी तब से मैंने उनको काम करते हुए देखा है। उन्होंने कैसे बड़े-बड़े बैंकों को चुनौती दी, महिलाओं और बच्चों को शोषण से बचाया। मैं उस समय भी हैरिस पर गर्व करता था और आज भी यह बताते हुये गर्व महसूस कर रहा हूं।
हलाकि कुछ समय पहले कमला हैरिस का नाम उन 20 उमीदवारों मे था जो डेमोक्रेटिक पार्टी की ओर से राष्ट्रपति के चुनाव के होड़ मे थे, लेकिन जो बाइडेन ने सबको हरा कर सबसे उपर आगये थे। उस समय कहा जाता था की कमला हैरिस ओर जो बाइडेन के बीच बिलकुल नही बनती थी ओर उनके बीच कई बातों को लेकर टकराव होता रहता था। इसलिए जब जो बाइडेन ने कमला हैरिस के नाम की घोसणा की सब हैरान रह गये।
लेकिन अमेरिका मे न्यूज़ चैनलों मे कमला हैरिस को उपराष्ट्रपति के पद के लिए चुनने का कुछ और ही कारण बता रहे है। वहां पर कहा जा रहा है कमला हैरिस का सम्बन्ध भारत से है और अफ्रीका से भी है। और कमला हैरिस को उपराष्ट्रपति के रूप मे चुनने से भारतीय मूल के लोगों का और अफ्रीकन मूल के लोगों का वोट जो बिडेन को मिलने की जय्दा सम्भावना होगई है। भारतीय मूल के लोग और अफ्रीकन मूल के लोग मिल कर किसी की भी सरकार बनवा सकते है। क्योंकी अमेरिका मे 22% अफ्रीकन मूल के लोग रहते है और भारतीय मूल के 2% लोग रहते है। इसलिए जो बिडेन कोई कसर नहीं छोड़ रहे भारतीय और अफ्रीकन मूल के लोगों को अपने पछ मे करने के लिए।
डोनाल्ड ट्रम्प भी हैरान होगए :-
कमला हैरिस को जो बाइडेन द्वारा अचानक उपराष्ट्रपति पद का उमीदवार घोषित करने से डोनाल्ड ट्रम्प भी हैरान रह गए। क्योंकी उन्होंने भारतीय मूल के वोटरों को लुभाने के लिए कई काम किये थे।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ अमेरिका के शहर मे हाउडी मोदी प्रोग्राम मे भाग लिया था। और फिर कुछ दिनों बाद जब डोनाल्ड ट्रम्प भारत आये तब अहमदाबाद मे फिर मोदी के साथ नमस्ते ट्रम्प मे मंच साझा की थी। फिर कई बड़े मुद्दों मे भारत का साथ दिया जैसे धारा370, सर्जिकल स्ट्राइक, एयर स्ट्राइक, हाल ही मे गलवान घाटी की घटना मे भारत का साथ दिया। लेकिन जो बाइडेन कमला हैरिस को खड़ा कर सारा खेल ही पलट दिया।
क्योंकी वह भारतीय मूल की है, और उनके पिता अफ़्रीकी मूल के है जिससे उन्हें भारतीय वोटरों का साथ तो मिलेगा ही और उनके पिता के अफ्रीकन मूल के होने के कारण उन्हें अमेरिका मे मौजूद अफ्रीकन लोगों का भी समर्थन मिलने की सम्भावना है। हाल ही मे अमेरिका मे हुई घटना जिसमे एक काला आदमी मारा गया था उस घटना के बाद अमेरिका मे बहुत दंगे भड़के थे। सभी डोनाल्ड ट्रम्प से नाराज थे।
पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा ने की कमला हैरिस की तारीफ:-
कमला हैरिस के उपराष्ट्रपति पद के लिए चुने जाने पर अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा ने कमला हैरिस की काफी तारीफ की, कहा वह देश के लिए बहुत अच्छी उपराष्ट्रपति उमीदवार है, वह इस पद को सम्हालने के लिए पूरी तरह हैं। वह गलत के सामने कभी ना झुकने वाली महिला है। उन्होंने अपना पूरा राजनीतक जीवन संविधान की रक्षा में बिताया है।
टिप्पणियां
टिप्पणी पोस्ट करें