Walt disney biography in hindi | walt disney story in hindi | वॉल्ट डिज्नी जीवनी
वॉल्ट डिज्नी का पूरा जन्म नाम वाल्टर एलियास डिज़्न' था। उनका जन्म 5 सितंबर 1901 मे शिकागो में हुआ था। वॉल्ट डिज्नी पांच भाई बहन थे, उन्हें बचपन से पेंटिंग का शोक था।
उन्होंने स्कूल मे पेंटिंग और फोटोग्राफी सीखी, उन्होंने अपनी पहली पेंटिंग 7 साल की उम्र मे बेची। वह एक समाचार पत्र संपादक भी थे। उन्होंने अकैडमिक ऑफ फाइन आर्ट्स से स्नातक की डिग्री हासिल की। स्नातक की डिग्री हासिल करने के बाद वह आर्मी मे जाना चाहते थे, लेकिन कम उम्र होने के कारण वह आर्मी मे नहीं जा सके।
उसके बाद वह रेडक्रॉस मे शामिल होगये और एम्बुलेंस चलाने लगे, यहाँ भी उन्होंने अपनी क्रीएटीविटी दिखाई और अपनी एम्बुलेंस मे कई कार्टून बनाए। वह सोचते थे कार्टून देखने से लोगों का मन थोड़ा हल्का हो जाता है। लोगों को उनका यह काम बहुत पसंद आने लगा। उन्हें यही से कार्टून बनाने और लोगों को हँसाने की प्रेरणा मिली। इसके बाद वह विज्ञापनों के लिए कार्टून बनाने लगे।
1920 मे वह कार्टून एनिमेटर बन गये, और एक कंपनी की स्थापना की इस कंपनी को पहचान तब मिली जब वॉल्ट डिज्नी ने विश्व प्रसिद्ध कार्टून मिकी माउस बनाया जो लोगों को बहुत पसंद आया। बाद मे यही मिकी माउस उनकी कंपनी का लोगो बन गया।
उसके बाद उन्होंने हॉलीवुड मे कदम रखा, और अपने भाई रॉय ओ डिज़्नी के साथ मिलकर संयुक्त रूप से वॉल्ट डिज्नी प्रोडक्शंन हाउस की स्थापना की। और कुछ ही समय में वॉल्ट डिज्नी हॉलीवुड के सर्वश्रेष्ठ फिल्म निर्माताओं में से एक बन गए थे।
उन्होंने "क्रेज़ी प्लान" नामक पहली कार्टून मूक फिल्म बनाई, फिल्मों मे उस वक्त तक आवाज की तकनिकी विकसित नहीं हुई थी।
"स्टीम बिली" नामक फिल्म मे उन्होंने मिकी माउस को एक स्टार के तौर पर पेश किया। वॉल्ट डिज्नी द्वारा बनाया गये इसी मशहूर कार्टून ने उन्हें हॉलीवुड मे भी सफलता दिलाई।
उसके बाद वह रुके नहीं उन्होंने कई फिल्मे बनाई, अब उन्होंने मिकी माउस के साथ कई मुख्य कार्टून बनाए। जिन्हे आप भी बहुत पसंद करते होंगे इन कार्टून्स मे - डोनाल्ड डक, गुफी, प्रमुख है।
1932 मे उन्हें पहला आवार्ड "फ्लॉवर्स एंड ट्री" के लिए मिला, उन्हें अकादमी अवार्ड मिला। 1933 मे उन्होंने "स्नो वाइट एंड सेवन ड्राफ्ट" नामक पहली बड़ी फिल्म का निर्माण किया। इस फिल्म का बजट काफी ज्यादा था, लेकिन उन्होंने जितना धन ब्यय किया था इस फिल्म ने उन्हें उससे काफी ज्यादा धनोर्पाजन करके दिया। उन्होंने कई फिल्मे और कई सफल टीवी सीरियल बनाए।
वॉल्ट डिजनी ने अपनी कल्पना और मेहनत से पूरी दुनिया को आश्चर्य मे डाल दिया, पूरी दुनिया हँसाने का उन्होंने नया रास्ता दिया। उन्हे अपने जीवन मे 950 से अधिक अवार्ड मिले। उन्हें 7 अकादमी और 9 एमी अवार्ड मिले, और कई विश्व विध्य्लयों ने उन्हें मानद की उपाधी दी।
1955 मे उन्होंने अपना एक और सपना पूरा किया, जब उन्होंने डिज्नी लैंड बनवाया। इसके लिये उन्होंने 17 मिलियन डॉलर का निवेश किया। डिज्नी लैंड की सफलता का अंदाजा आप ऐसे लगा सकते हो की आज जिस शहर डिज्नी लैंड होता है उस शहर को बड़ा और समृद्ध समझा जाता है और 1980डिज्नी लैंड मे 250 मिलियन लोग जा चुके थे।
वॉल्ट डिज्नी सही मायनो मे सपनों के जादूगर थे, उनका निधन 15 दिसंबर 1966 मे हुआ।
((यहाँ पर हमनें आपको वॉल्ट डिज्नी के जीवन के बारे में और डिज्नी कंपनी की सफलता के बारे मे बताया है, यदि आपको उनके बारे मे और कोई जानकारी चाहिए या आपके मन में किसी प्रकार का प्रश्न आ रहा है, तो कमेंट बाक्स के माध्यम से पूँछ सकते है, हम आपके द्वारा की गयी प्रतिक्रिया और सुझावों का इंतजार कर रहे है))