devdutt padikkal biography in hindi | devdutt padikkal career
प्रारंभिक जीवन:
देवदत्त पडिक्कल का जन्म केरल के मलप्पुरम जिले के एडप्पल में 7 जुलाई 2000 को हुआ था।
देवदत्त को बचपन से क्रिकेट खेलने का ज्यादा शोक नहीं था, लेकिन उनके पिता चाहते थे वह एक दिन इंडिया के लिए क्रिकेट खेलें। जब वह छोटे थे, तब उनके पिता एक क्रिकेट बैट उनको दिया। तब उनकी गर्मियों की छुट्टियां चल रही थीं तो वह कभी कभी क्रिकेट खेल लिया करते थे। लेकिन वह बस मस्ती करने के लिए खेलते थे, वह क्रिकेट के प्रति गंभीर नहीं थे। लेकिन उनके पिता उन्हें क्रिकेट के प्रति जागरूक करते रहते थे। कभी कभी वह खुद देवदत्त के साथ खेलने चले जाया करते थे।
पिता की लगन को देख कर उन्होंने क्रिकेट मन लगा कर खेलना शुरू कर दिया और धीरे-धीरे लगातार क्रिकेट मे शामिल होने लगे। अब वह समझ गये की उन्हें क्रिकेट मे ही अपना भविष्य बनाना है। कुछ समय बाद उनका परिवार केरल से बैंगलोर स्थानांतरित हो गया।
बैगलोर मे आने के बाद देवदत्त के पिता ने उनका दाखिला कर्नाटक क्रिकेट अकादमी में करा दिया। यहाँ उनके कोच मोहम्मद नसीरुद्दीन थे, वह यहाँ उनके मार्गदर्शन में क्रिकेट खेलना शुरू किया, तब वह मात्र 11 साल के थे।
देवदत्त पडिक्कल की शिक्षा:-
प्रारम्भिक शिक्षा उन्होंने मलप्पुरम के लोकल स्कूल से प्राप्त की। फिर 2011मे जब उनका परिवार केरल से बैंगलोर चला गया तब उनके पिता ने उनका एडमिशन बैंगलोर के आर्मी पब्लिक स्कूल करा दिया। यहाँ उन्होंने 8वीं क्लास तक अध्ययन किया। फिर वह सेंट जोसेफ बॉयज़ स्कूल में चले गए जहाँ उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा पूरी की। वर्तमान में, वह सेंट जोसेफ कॉलेज ऑफ कॉमर्स, बैंगलोर से स्नातक की पढ़ाई कर रहे है।
देवदत्त पडिक्कल का क्रिकेट करियर:-
अंडर -19 एकदिवसीय क्रिकेट कैरियर की शुरुआत:-
05 अगस्त, 2018 को उन्होंने भारत के लिए अपना पहला अंडर -19 एकदिवसीय मैच श्रीलंका के अंडर -19 की श्रृंखला में खेला। उन्होंने 3 मैच खेले और श्रृंखला में 122 रन बनाए, जिसमें उनके दूसरे मैच में अर्धशतक शामिल था।
रणजी क्रिकेट कैरियर की शुरुआत :-
उन्होंने 2019 मे रणजी ट्रॉफी में महाराष्ट्र के खिलाफ करनाटक के लिए प्रथम श्रेणी में पदार्पण किया। अपने रणजी डेब्यू मैच मे, उन्होंने मैच की दूसरी पारी में 77 रन बनाकर शानदार शुरुआत की थी।
लिस्ट-ए क्रिकेट कैरियर की शुरुआत :-
26 सितंबर 2019 को देवदत्त ने विजय हजारे ट्रॉफी में झारखंड के खिलाफ मैच से लिस्ट-ए क्रिकेट में पदार्पण किया। अपने प्रथम श्रेणी के डेब्यू मैच की तरह, उन्होंने अपने लिस्ट-ए डेब्यू मैच में 58 रनों के स्कोर किया।
देवदत्त 2019 खेले गये विजय हजारे ट्रॉफी के सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज़ थे। उन्होंने 67.66 की औसत से 609 रन बनाए, जिसमें 2 शतक और 5 अर्धशतक शामिल थे।
टी-20 कैरियर की शुरुआत :-
8 नवंबर 2019 को उन्होंने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में उत्तराखंड के खिलाफ अपना पहला टी 20 मैच खेला, जहां उन्होंने अपने पहले मैच में फिर से एक अर्धशतक बनाया।
आईपीएल कैरियर की शुरुआत:-
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) ने 2019 आईपीएल टूर्नामेंट के लिए देवदत्त पडिक्कल को खरीदा था, पर उन्हें उस सीज़न में खेलने का कोई मौका नहीं मिला।
पडिक्कल को आईपीएल 2020 के लिए टीम द्वारा बरकरार रखा गया है। उसने अपना पहला आईपीएल मैच 21 सितंबर, 2020 को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेला और अपने पहले मैच में ही पडिक्कल ने शानदार अर्धशतक (42 गेंदों पर 56 रन) लगाया। उन्हे अभी तक चार मैच खेलने का मौका मिला जिसमे उन्होंने 3 अर्धशतक लगाया।
देवदत्त पादिकाल के बारे में कुछ तथ्य(Some facts about Devdutt Padikal):-
• सबसे पहले उन्होंने 'टाइमपास' के रूप में क्रिकेट खेलना शुरू किया था।
• देव पडिक्कल ने कर्नाटक के लिए घरेलू क्रिकेट के तीनों प्रारूपों में अर्धशतक बनाए हैं।
• वह 2019 की रणजी ट्रॉफी में अपनी टीम के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी थे।
• उन्होंने आरसीबी के 2020 के एंथम के लिए रैप किया है।
• पडीक्कल 2019 मे KPL टूर्नामेंट का सर्वाधिक रन बनाने वाला खिलाड़ी भी थे।
Devdutt Padikkal Jeevan Parichay, Biography, Age, Height, IPL Stats, Family, Religion, Caste, family, girlfriend, Story, Records
करियर बल्लेबाज़ी के आंकड़े:-
बाएं हाथ के बल्लेबाज़
फ़ॉर्मेट
Match
Runs
Avg
SR
आईपीएल(2020)–
5
178
35.6
131.8
प्रथम श्रेणी(2018)–
15
907
34.9
50.5
लिस्ट ए(2019)–
13
650
59.1
78.4
टी 20(2019)–
17
758
54.1
163.0
देवदत्त पडिक्कल का संछिप्त परिचय | devdutt padikkal biography in hindi -
• देवदत्त पडिक्कल का पूरा नाम- देवदत्त बबुनु पडिक्कल
• देवदत्त पडिक्कल का उप नाम- देव
• देवदत्त पडिक्कल की जन्मतिथि - 7 जुलाई 2000
• देवदत्त पडिक्कल का जन्म स्थान - इडाप्पल, केरल
• देवदत्त पडिक्कल की नागरिकता - भारतीय
• देवदत्त पडिक्कल के पिता का नाम- ज्ञात नहीं
• देवदत्त पडिक्कल की मा का नाम - ज्ञात नहीं
• देवदत्त पडिक्कल की पत्नी का नाम - अविवाहित
• देवदत्त पडिक्कल का धर्म - हिन्दू
• देवदत्त पडिक्कल की हाइट - 5 फीट 9 इंच
• देवदत्त पडिक्कल का वजन - 65kg
• देवदत्त पडिक्कल की जर्सी का नंबर- 19
• देवदत्त पडिक्कल के कोच - नसीरुद्दीन
• देवदत्त पडिक्कल की स्कूल - आर्मी पब्लिक स्कूल, बैंगलोर | सेंट जोसफ बॉयस स्कूल, बैंगलोर
• देवदत्त पडिक्कल का कॉलेज - सेंट जोसफ कॉलेज, बैंगलोर
• पडीक्कल की मनपसंद चीजें(Favoutite Things):-
• देवदत्त पडिक्कल के पसंदीदा बल्लेबाज - सचिन तेंदुलकर, गौतम गंभीर
• देवदत्त पडिक्कल के पसंदीदा गेंदबाज - जेम्स एंडरसन
• देवदत्त पडिक्कल की पसंदीदा फुटबॉल टीम- मैनचेस्टर यूनाइटेड
• देवदत्त पडिक्कल के पसंदीदा फुटबॉल खिलाड़ी - क्रिस्टियानो रोनाल्डो।
((यहाँ पर हमनें आपको देवदत्त पेडिकल के जीवन के बारे में और उनके प्रयासों के बारे मे बताया है, यदि आपको उनके बारे मे और कोई जानकारी चाहिए या आपके मन में किसी प्रकार का प्रश्न आ रहा है, तो कमेंट बाक्स के माध्यम से पूँछ सकते है, हम आपके द्वारा की गयी प्रतिक्रिया और सुझावों का इंतजार कर रहे है))